बिहार चुनाव:राजद ने पहले चरण के 15 उम्मीदवार तय किए, शिवानंद के बेटे शाहपुर और जगदानंद के बेटे रामगढ़ से लड़ेंगे चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके लिए 15 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। राजद ने इन उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया। लालू यादव के करीबी रहे राजद नेता शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी शाहपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर को रामगढ़ सीट से टिकट दिया है। नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जेल में बंद राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से पार्टी ने टिकट दिया है।
राजद ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
| नाम | विधानसभा क्षेत्र |
| सुधाकर सिंह | रामगढ़ |
| राहुल तिवारी | शाहपुर |
| सावित्री देवी | चकाई |
| सुदय यादव | जहानाबाद |
| रामविशुन सिंह | जगदीशपुर |
| विजय सम्राट | शेखपुरा |
| अनिता देवी | नोखा |
| राजेन्द्र यादव | झाझा |
| विजय प्रकाश | जमुई |
| सूबेदार दास | मखदुमपुर |
| समीर कुमार महासेठ | मधुबनी |
| रामदेव यादव | बेलहर |
| भीम सिंह | गोह |
| डब्ल्यू सिंह | नवीनगर |
| ऋषि सिंह | ओबरा |
