फिक्स्ड डिपॉजिट पर चाहिए ज्यादा ब्याज तो इंडसइंड और यस बैंक सहित इन 5 बैंकों में करें निवेश, FD पर मिलेगा 7% तक का ब्याज
अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने का प्लान बना रहे हैं और किसी ऐसे बैंक में पैसा निवेश करना चाहते हैं जहां आपको अच्छा ब्याज मिले, तो ऐसे कई प्राइवेट बैंक हैं जो एफडी पर बड़े बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। हम आपको ऐसे ही 5 बैंक के बारे में बता रहे हैं। ये बैंक आपको FD पर 7 फीसदी तक की ब्याज दर उपलब्ध कराते हैं।
RBL बैंक
| अवधि | ब्याज दर (%) |
| 1 साल | 6.85 |
| 2 साल | 6.85 |
| 3 साल | 7.15 |
| 5 साल | 6.50 |
इसमें कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल: इसमें अधिकतम ब्याज 7.15 फीसदी मिल रहा है ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल का समय लगेगा।
इंडसइंड बैंक
| अवधि | ब्याज दर (%) |
| 1 साल | 7.00 |
| 2 साल | 7.00 |
| 3 साल | 6.75 |
| 5 साल | 6.75 |
इसमें कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल: इसमें अधिकतम ब्याज 7 फीसदी मिल रहा है ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 3 महीने का समय लगेगा।
यस बैंक
| अवधि | ब्याज दर (%) |
| 1 साल | 7.00 |
| 2 साल | 7.00 |
| 3 साल | 6.50 |
| 5 साल | 6.50 |
इसमें कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल: इसमें अधिकतम ब्याज 7 फीसदी मिल रहा है ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 3 महीने का समय लगेगा।
DCB बैंक
| अवधि | ब्याज दर (%) |
| 1 साल | 6.50 |
| 2 साल | 6.80 |
| 3 साल | 6.95 |
| 5 साल | 6.95 |
इसमें कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल: इसमें अधिकतम ब्याज 6.95 फीसदी मिल रहा है ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 4 महीने का समय लगेगा।
बंधन बैंक
| अवधि | ब्याज दर (%) |
| 1 साल | 5.75 |
| 2 साल | 6.00 |
| 3 साल | 5.75 |
| 5 साल | 5.75 |
इसमें कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल: इसमें अधिकतम ब्याज 6 फीसदी मिल रहा है ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 12 साल का समय लगेगा।
क्या है रूल ऑफ 72?
एक्सपर्ट्स इसे सबसे सटीक रूल मानते हैं, जिससे यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने दिनों में डबल हो जाएगा। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपने बैंक के एक खास स्कीम का चयन किया है, जहां आपको सालाना फीसदी ब्याज मिल रहा है तो ऐसे में आपको रूल 72 के तहत 72 में 8 का भाग देना होगा। यानी 72/8= 9 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे।
