Sun. Jun 15th, 2025

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- 2021 की शुरुआत में भारत में एक से ज्यादा कोरोना वैक्सीन होंगी, टीके को देशभर में पहुंचाने के प्लान पर काम शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार कहा- उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध होंगे। देशभर में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। हर्षवर्धन ने यह जानकारी, मंत्री समूह की बैठक के दौरान दी। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। वहीं, 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे में 25 हजार केस कम हुए हैं। इससे पहले 21 सितंबर को 28 हजार 653 केस कम हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed