Sat. Oct 10th, 2026

गूगल का नया फीचर:सालभर की मेमोरीज को लाइव वॉलपेपर बनाकर दिखाएगा, जून 2021 से लागू होगा गूगल वन प्लान

गूगल ने यूजर्स की मेमोरी को हाईलाइट करने के लिए नया फीचर जारी की है। इस फीचर को मेमोरीज लाइव वॉलपेपर का नाम दिया है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोटोज ऐप को अपडेट जारी कर दिया है। जल्द ही ये सभी यूजर्स को मिलेगा। प्ले स्टोर पर गूगल फोटोज का नया वर्जन 5.2.2 है। XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने अपने नया लाइव वॉलपेपर फीचर ला रहा है। ये फीचर यूजर्स के फोन की होम स्क्रीन पर सालभर की मेमोरीज का साइकिल चलाएगा।

एक बार यूजर जब गूगल फोटोज को अपडेट कर लेगा तब उसके फोन पर न्यू मेमोरीज लाइव वॉलपेपर शुरू हो जाएगा। जब यूजर इस ऑप्शन को सिलेक्ट करता है तब वो पहले देख पाएंगे की लाइव वॉलपेपर का फीचर कैसा नजर आएगा। इसके बाद वे इसको अप्लाई कर सकते हैं। ये फीचर में यूजर अपने फोटोज के स्टॉक्स से वॉलपेपर के लिए इमेज सिलेक्ट भी कर पाएंगे।

जून 2021 से गूगल करेगा चार्ज
1 जून, 2021 से गूगल फोटोज आपके हाई क्वालिटी फोटोज के लिए फ्री स्टोरेज नहीं देगा। यानी अब यूजर्स को उसके फोटोज और वीडियो के लिए सिर्फ 15GB का स्टोरेज दिया जाएगा। इससे ज्यादा स्टोरेज के लिए यूजर्स को गूगल वन सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

4 ट्रिलियन से ज्यादा फोटो स्टोर

गूगल फोटोज के वाइस प्रेसिडेंट शिमित बेन-यैर ने एक ब्लॉग में कहा कि आप में से अधिकतर लोग अपनी यादों को स्टोर करने के लिए गूगल फोटोज पर डिपेंड हैं। ये ना सिर्फ बेहतरीन प्रोडक्ट है बल्कि लंबे समय तक आपकी जरूरतों को पूरी भी करता है। गूगल फोटोज ऐप में 4 ट्रिलियन से ज्यादा फोटोज स्टोर हो चुके हैं। यहां पर हर सप्ताह 28 बिलियन नए फोटोज और वीडियो अपलोड किए जाते हैं।

सभी काम के लिए 15GB फ्री स्पेस

अभी यूजर्स गूगल फोटोज पर अपने सभी फोटो और वीडियो को अपलोड कर सकते हैं या बैकअप ले सकते हैं। गूगल की पेड स्कीम 1 जून, 2021 से लागू होगी। हालांकि, जिन यूजर्स के पास गूगल पिक्सल स्मार्टफोन है उन्हें अनलिमिटेड स्पेस मिलता रहेगा। अभी गूगल 15GB फ्री स्टोरेज देती है, जो जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज सभी के लिए होता है।

गूगल, एपल और माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड स्टोरेज प्लान

स्टोरेज गूगल वन एपल वन माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव
50GB – 75/महीना –
100GB 130/महीना – 140/महीना
200GB 210/महीना 219/महीना –
1TB – – 420/महीना
2TB 650/महीना 749/महीना –
100GB 1300/साल – –
200GB 2100/साल – –
2TB 6500/साल – –
6TB – – 530/महीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *