Mon. Jun 16th, 2025

इंग्लैंड में हुई कहासुनी.. लॉकडाउन में हाे गया झगड़ा, पति ने मांगा तलाक

ग्वालियर । लॉकडाउन के इफैक्ट अब दिखने लगे हैं। एक नव दंपती के बीच इंग्लैंड में हुई कहासुनी अब तलाक तक पहुंच चुकी है। लॉकडाउन के दौरान पति-पत्नी के बीच ग्वालियर में विवाद बढ़ गया था। अब पति ने कुटुंब न्यायालय में तलाक की अर्जी दी है। पति इंग्लैंड में वैज्ञानिक था। रात को देर से आने पर पत्नी आपत्ति करती थी। इस कारण जनवरी 2020 में ग्वालियर लौट आए थे। पति ने तलाक की अर्जी में तर्क दिया है कि पत्नी की आपत्ति की वजह से इंग्लैंड में कई मकान बदलने पड़े और करीब 8 लाख रुपये किराए में खर्च हो गए थे। एक अन्य मामले में पत्नी पति का चेहरा भी नहीं देखना चाहती है। लॉकडाउन के दौरान झगड़ा बढ़ा ताे पति ने पत्नी में थप्पड़ मार दिया था, इसके चलते दोनों ने आम सहमति से तलाक की अर्जी दी है। कोर्ट ने तलाक अर्जियों पर सुनवाई शुरू कर दी है।

 कोविड-19 की वजह से कुटुंब न्यायालय बंद था। स्टेट बार काउंसिल ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को वकीलों के आर्थिक संकट से अवगत कराया था। साथ ही पक्षकारों की समस्याओं के बारे में भी बताया था। हाई कोर्ट ने सीमित सुनवाई के लिए जिला सत्र न्यायालय व कुटुंब न्यायालय में भौतिक सुनवाई की है। 23 नवंबर से इन न्यायालयाें में भौतिक सुनवाई जारी है। आठ महीने बाद कुटुंब न्यायालय खुला ताे लॉकडाउन का असर भी दिखाई देने लगा है।

तलाक व भरण पोषण के औसतन तीन से चार केस राेजाना आना शुरू हो गए हैं। इंग्लैंड में वैज्ञानिक राम प्रकाश (परिवर्तित नाम) के बीच पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जनवरी 2020 में पत्नी इंग्लैंड से ग्वालियर लौट आई थी। पति भी फरवरी में ग्वालियर आ गया, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इन दोनों के बीच इतना झगड़ा बढ़ गया कि नौबत तलाक तक पहुंच गई। पति ने तलाक का आवेदन लगाते हुए पत्नी को भरण पोषण का आश्वासन दिया है। पति ने कहा कि अब पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। पत्नी के विवादों के चलते इंग्लैंड में आठ लाख रुपये मकान के किराए में अतिरिक्त खर्च करने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed