Fri. Mar 13th, 2026

पुल से गिरी बस, एक की मौत, 60 से ज्यादा घायल

झाबुआ-कालीदेवी । बनारस से सूरत की ओर जा रही वॉल्वो बस जीजे 05 बीटी 2244 ग्राम मछलिया खाखरा पुल पर अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी। घटना बुधवार को लगभग रात 10:30 बजे की बताई जा रही है। इस भीषण हादसे में 60 से अधिक के घायल होने व 1 की मौत होने की सूचना मिल रही है। इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर इस सड़क की हालत लंबे समय से खस्ताहाल हो रही है। हादसों के साथ ही यातायात जाम भी लगातार हो रहा है।लगातार हो रही लापरवाही की भेंट अब एक बस चढ़ गई है।

बताया जा रहा है बस में लगभग 100 से अधिक लोग सवार थे। खाखरा पुल पर अनियंत्रित होकर बस सीधे नीचे जा गिरी। 60 से अधिक सवारी घायल हो गई। घायलों को 108 की सहायता से कालीदेवी, झाबुआ व सरदारपुर में भर्ती करवाया जा रहा है। सूचना मिलने तक बस मे से सवारियों को निकाला जा रहा है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस बल मौजूद है। पुलिस द्वारा 1 महिला की मौत होने बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed