Wed. Mar 4th, 2026

आयकर छापों के केस में बोले दिग्विजय सिंह, कांग्रेस जांच से नहीं डरती

भोपाल,। आयकर छापों में कांग्रेस नेताओं को राशि देने के मामले में कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार उन अधिकारियों को निशाना बनाना चाहती है जो ई टेंडरिंग घोटाले की जांच कर रहे थे।

2013 में आयकर छापों के दौरान जिन भाजपा नेताओं और अधिकारियों के नाम सामने आए थे, उन्हें लेकर कांग्रेस ने सवाल किया कि उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 2013 के घोटाले के समय जिस एक अधिकारी का नाम सामने आया था उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह की जांच का सामना करेगी, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं। ई टेंडरिंग की जांच करने वाले अधिकारियों को डराने के लिए भाजपा यह सब कर रही है/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *