Wed. Mar 4th, 2026

नए साल में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली | पूरी दुनिया को नए साल का इंतजार है। सभी नई आशाओं और उम्मीदों के साथ साल 2021 का स्वागत करने की तैयारी में है। इस बीच, धर्म और ज्योतिष के लिहाज से भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर नया साल कैसा रहेगा? ग्रहों की स्थिति का सभी के जीवन पर असर पड़ता है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के साथ राशियों का परिवर्तन बहुत असरदार होता है। नए साल में भी ऐसा होेगा। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि साल 2021 में दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पड़ेंगे।

    • सूर्य ग्रहण: 10 जून, 4 दिसंबर 2021
    • चंद्र ग्रहण: 26 मई, 19 नवंबर 2021

साल 2021 के सूर्य ग्रहण: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह भारत में आंशिक रूप से ही दिखाई देगा। उत्तरी अमेरिका, यूरोप, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड में यह सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा। इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

साल 2021 के चंद्र ग्रहण: नए साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को पड़ेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में उपछाया चंद्रग्रहण के रूप में देखा जाएगा, वहीं पूर्वी एशिया ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर और अमेरिका में यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। साल का आखिरी और दूसरा 19 नवंबर 2021 को पड़ेगा भारत में चंद्र ग्रहण दिन में 11:30 बजे लगेगा और 5:30 पर समाप्त होगा।

हिंदू मान्यताओं में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान सूतक काल का पालन किया जाता है। ग्रहण पूरा होने के बाद शुद्धिकरण किया जाता है। ग्रहण काल में लोग भगवान का नाम लेते हैं। इस दौरान मंदिरों के पट बंद होते हैं और कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *