Sun. Mar 8th, 2026

हिंद महासागर में चक्रवात बन रहा:MP में 27 के बाद होगी कड़ाके की ठंड; अभी एक सप्ताह रात और दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा

प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक दिन और रात का पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। इसके साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में एक चक्रवात बन रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि 24 दिसंबर से हिमालयन क्षेत्रों में अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। इसके जाने के बाद 27 से दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी और कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगेगा।

हालांकि अभी इसी तरह तापमान में उचार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रदेश में सबसे कम तापमान बीती रात पचमढ़ी में 3 डिग्री सेल्सियस और उमरिया में 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सागर में रात का पारा सबसे ज्यादा 11 डिग्री पर पहुंच गया। चार स्थानों पर तापमान 3 से लेकर 5 डिग्री के बीच रहा।

राजधानी भोपाल में बीती रात तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फोटो भोपाल की बड़ी झील की है।
राजधानी भोपाल में बीती रात तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फोटो भोपाल की बड़ी झील की है।

पश्चिम MP की अपेक्षा पूर्वी MP सर्द रहा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्यप्रदेश की अपेक्षा पूर्वी मध्यप्रदेश में रात के पारा कम रहा। यहां पर 10 स्थानों पर तापमान 8 डिग्री के नीचे रहा, जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश छह स्थानों पर ही 8 डिग्री से पारा नीचे आया। शेष स्थानों पर तापमान इससे अधिक रहा। भोपाल में रात का पारा 8 के पार पहुंच गया।

हवा की तरफ कम होने से पड़ा असर

हवा की रफ्तार भी कम हो गई हैं। कई स्थानों पर यह 2 किमी से लेकर 4 किमी प्रतिघंटे और कुछ स्थानों पर यह 4 किमी से लेकर 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। इसके कारण भी लोगों को ठंड का असर कम रहा। अब दिन में धूप तीखी हो गई है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड ज्यादा हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed