Sat. Mar 7th, 2026

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के (बीसीसीआई) अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की सूचना पीटीआई ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।

सौरव गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”मुझे यह जानकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके तेजी से स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना करती हूं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed