Mon. Apr 28th, 2025

हरियाणा ने जीती राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप, रेलवे दूसरे नंबर पर

आगरा | कुश्ती की ताकत कहे जाने हरियाणा ने टाटा मोटर्स 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को जीत ली। हरियाणा ने दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 200 प्वॉइंट्स हासिल किए। रेलवे को 163 प्वॉइंट्स के साथ दूसरा और दिल्ली को 119 प्वॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन आज 53 किग्रा में महाराष्ट्र की नंदिनी ने स्वर्ण और दिल्ली की ममता रानी ने रजत जीता।

मणिपुर की पी बिद्यारानी और मध्य प्रदेश की पूजा जाट ने कांस्य पदक जीता। 59 किग्रा में रेलवे की सरिता ने स्वर्ण और हरियाणा की संजू देवी ने रजत जीता जबकि दिल्ली की नेहा और हरियाणा की अंजलि के हिस्से में कांस्य पदक आए। 65 किग्रा में रेलवे की निशा ने स्वर्ण जीता। राजस्थान की मोनिका को रजत मिला।

पंजाब की जसप्रीत कौर और रेलवे की निक्की ने कांस्य जीता। 68 किग्रा में हरियाणा की अनीता ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की रजनी को रजत मिला जबकि दिल्ली की रौनक गुलिया और रेलवे की रितु मलिक ने कांस्य जीता। 76 किग्रा में रेलवे की किरण ने स्वर्ण और हिमाचल प्रदेश की रानी ने रजत जीता। हरियाणा की पूजा और उत्तराखंड की काजल को कांस्य पदक मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *