ग्वालियर । रायरू गांव में 50 साल के राजेंद्र किरार का शव शुक्रवार की आधी रात को सड़क किनारे पड़ा मिला है। मृतक के गले में साफी कसी हुई थी। माथे पर गहरा घाव था। आशंका जताई जा रही है कि राजेंद्र किरार की रंजिशन हत्या की गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस भी स्वीकार कर रही है कि किसान की हत्या हुई है। हत्या की वजह तलाश कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

रायरू गांव में निवास करने वाले राजेंद्र पुत्र स्व, रामरतन किरार शुक्रवार की शाम को खेत पर गए थे। अमूमन खेत की निगरानी कर वह रात को घर लौट आते थे। मगर शुक्रवार काे जब देर रात तक घर नहीं आए ताे उनका पुत्र प्रमोद किरार पिता को देखने के लिए खेत पर गया। रास्ते में ही सड़क किनारे राजेंद्र किरार का शव पड़ा मिला। राजेंद्र की हत्या की खबर गांव में फैलते ही लोगाें की भीड़ जमा हो गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस भी पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच गई।50 साल के राजेंद्र किरार के गले में साफी कसी हुई थी। माथे पर लंबा गहरा घाव भी नजर आ रहा था। शरीर ठंडा पड़ चुका था, जिसे देखकर पुलिस का कयास है कि माैत काफी पहले समय हाे चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि पीछे से किसी ने साफी से गला कसकर हत्या की है। माथे पर भी किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए रात में ही डेड हाउस पहुंचा दिया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने राजेंद्र के शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजनाें को सौप दिया है।गांव के लोगों ने बताया कि राजेंद्र का एक बेटा आैर एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। गांव में मृतक की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। मृतक सबसे विनम्रता से बात करता था। जबकि पुलिस का मानना है कि राजेंद्र की हत्या किसी विवाद के चलते ही की गई है। फिलहाल पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शुरुआती जांच पर मर्ग कायम कर लिया है।