Thu. Mar 5th, 2026

24 घंटों में 2,34,692 नए केस, 1341 की मौत, बिहार में भी लग सकता है लॉकडाउन

दिल्ली। देश में कोरोना की स्थिति और बिगड़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के रिकॉर्ड 2,34,692 केस सामने आए हैं। वहीं 1,341 मरिजों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,45,26,609 पहुंच गया है। देश में अभी 16,79,740 एक्टिव केस हैं। अब तक देश में 1,75,649 की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। यहां अब तक 11,99,37,641 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं विभिन्न राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू या लॉकडाउन जारी है। बिहार में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर पाबंदियां लगाने पर फैसला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *