सेंसेक्स 190 पॉइंट ऊपर 48,443 पर पहुंचा; निफ्टी में भी 50 पॉइंट की बढ़त, फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में बुधवार को खरीदारी है। सेंसेक्स 190 पॉइंट ऊपर 48,443 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 50 पॉइंट ऊपर 14,547 पर पहुंच गया। निवेशक सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं।
सेंसेक्स में शामिल 30 में 23 शेयरों में बढ़त है। सन फार्मा का शेयर सबसे ज्यादा 3.7% ऊपर कारोबार कर रहा है। डॉ. रेड्डीज के शेयर में भी 2% की बढ़त है। TCS, रिलायंस, SBI, भारती एयरटेल और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस का शेयर 2.35% लुढ़क गया है।
BSE पर 2,855 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,627 शेयर बढ़त और 1,068 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 207.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.83 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले मंगलवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 465.01 पॉइंट नीचे 48,253.51 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 137.65 अंक की गिरावट के साथ 14,496.50 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव
- जापान का निक्केई इंडेक्स 241 पॉइंट नीचे 28,812 पर बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 1 अंक की गिरावट के साथ 3,472 पर बंद हुआ।
- हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 266 पॉइंट ऊपर 28,546 पर बंद हुआ था।
- कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 20 अंकों की बढ़त के साथ 3,147 पर बंद हुआ था।
- ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 43 पॉइंट की बढ़त से 7,366 पर पहुंच गया था।
अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बाद बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.06% की बढ़त के साथ 19.80 अंक ऊपर 34,133.00 पर बंद हुआ था। हालांकि, नैस्डैक 1.88% की गिरावट के साथ 261.62 अंक नीचे 13,633.50 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 28.74 पॉइंट ऊपर 4,163.92पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक 4 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1772 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 987 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। सोमवार को सेंसेक्स 465 पॉइंट नीचे 48,253 पर बंद हुआ था। हालांकि, निफ्टी 137 अंक नीचे 14,496 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार अपडेट लाइव…
11:50 AM BSE बैंक इंडेक्स 352 पॉइंट की बढ़त के साथ 37,110 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैकिंग शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 1.74% ऊपर ट्रेड कर रहा है।
