Thu. Mar 12th, 2026

जेल में बंद आसाराम बापू की तबियत बिगड़ी, कोरोना संक्रमण हुआ

जोधपुर, । अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू को बुधवार की रात को अचानक से तबीयत बिगडऩे पर महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। आसाराम को  कोरोना संक्रमण हुआ है। जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। रात को एमजीएच में  मेडिकल कराया गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एमजीएच से अन्य जगह शिफ्ट किया गया है या फिर यही पर रखा गया है। देर रात तक अस्पताल के चिकित्सक  जांच कर रहे थे। 84 साल के आसाराम का ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed