Wed. Jun 18th, 2025

पुलिस देखकर भागी दुल्हनें, कोरोना कर्फ्यू में खुला था ब्यूटी पार्लर

ग्वालियर. भिण्ड शहर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान ब्यूटी पार्लर खोलकर शादी के लिये दुल्हन का श्रृंगार किया जा रहा था। पुलिस ने ब्यूटीपार्लर पर छापा मार कार्यवाही की है। यहां ब्यूटीपार्लर संचालित होते मिलने पर संचालक पति व पत्नी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की कार्यवाही को देख श्रृंगार कराने आयी 3 दुल्हन व कुछ युवतियां मौका देख रफू चक्कर हो गयी।
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली। नेहरू बालवाड़ी के पास सीक्रिट ब्यूटी पार्लर संचालित हो रही है। यहां दुल्हन व युवतियों का श्रृंगार किया जा रहा है। यह सूचना पर पुलिस की टीम रवाना हुई। डीएसपी पूनम थापा के साथ पुलिस बल ने छापामार कार्रवाई की। यहां ब्यूटी पार्लर में 8 से 10 युवतियां श्रृंगार करा रही थी। 3 दुल्हनों का भी श्रृंगार किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस आने की सूचना मिली तो ब्यूटी पार्लर में हड़कंप मच गया। लड़कियां व 3 दूल्हनें अधूरे श्रृंगार के साथ ब्यूटी पार्लर से भाग खड़ी हुई। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर को खाली कराया। ब्यूटी पार्लर करने वाले कर्मचारियों को जमकर डांट फटकार सुनाई। डीएसपी थापा ने कहा कि पूरा देश कोविड संक्रमण से जूझ रहा है। पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर खोलने की परमिशन किसने दी। इस पर ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रीति जैन व उसका पति हक्का बक्का रह गया। ब्यूटी पार्लर संचालिका व उसके पति को पुलिस ने दबोचते हुए थाने ले गई। यहां धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed