Fri. Oct 9th, 2026

यूपी: लॉकडाउन के बीच खुली शराब की दुकानें, ठेकों के बाहर लगी लंबी कतार, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग

गाजियाबाद. यूपी में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के बीच कई जिलों में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं. मंगलवार सुबह जैसे ही शराब की दुकानों का शटर उठा तो लोगों की भीड़ लग गई. शराब के लिए लोग लंबी लाइनों में लगे हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी.

सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग
शराब लेने के लिए कई जगहों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं. वहीं कई जगहों पर तो लोग बिना मास्क पहने ही शराब खरीदते नजर आए. शराब खरीदने वाले एक शख्स ने बताया कि कई दिनों से ठेके बंद थे. लिहाजा, शराब के ठेके खुलने से कुछ हद तक ब्लैक मार्केटिंग रुकेगी.

गाजियाबाद में खुले ठेके
गाजियाबाद में भी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. एक मॉडल शॉप पर शराब खरीदने वाले ने बताया कि इस बात से बड़ी हैरानी है कि राशन की दुकान 4 घंटे के लिए और शराब की दुकान इतने लंबसे समय के लिए खुलेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *