Sun. Mar 8th, 2026

सख्त दिख रहे आज देहरादून पुलिस के तेवर भूलकर भी सड़को पर आवारा ना घूमें

देहरादून। कोविड कर्फ्यू में जिस सख्ती का जिक्र सोमवार को एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में आयोजित किया था उसका अनुपालन भी आज से पुलिस ने सड़कों पर शुरू कर दिया है। आज सुबह से ही देहरादून पुलिस कोविड कर्फ्यू के पालन को लेकर सख्त नजर आ रही है। एसपी सिटी सरिता डोभाल की अगवाई में पुलिस की ओर से शहर की सड़कों पर मार्च निकाला जा रहा है। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के साथ कैदी वाहन भी चल रहे है।बताया गया कि एक दर्जन से ज्यादा ऐसे लोगों को कैदी वाहन में भी डाला गया जो बगैर किसी कारण के सड़कों पर थे। आज  पुलिस और भी सख्ती करेगी। शहर में सुबह 7 से 10 बजे तक ही आवश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed