Tue. Apr 29th, 2025

एक दुल्हन की दो-दो बारात

एटा।  एटा में दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। इतना कुछ होने के बाद हंगामा तो निश्चित ही होना ही था। दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हा, घरवालों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है।
पूरा मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। गुरुवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हा से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। हंगामा के बाद सभी बाराती चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *