Mon. May 19th, 2025

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने ‘सेवा समर्पण जन-जन तक’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

देहरादून। युवा कांग्रेस देहरादून की ओर से सेवा समर्पण जन-जन तक कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने किया। कार्यक्रम पूरे देहरादून जिले में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेसी भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून जिले की विभिन्न विधानसभाओं में जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 राहत के बाटी जाएंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए जरूरी उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ साथ में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कच्चा राशन आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह भर देहरादून जिले के प्रत्येक वार्डों में युवा कांग्रेस के साथियों की ओर से चलाया जाएगा। कार्यक्रम के साथ-साथ आमजन को भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा की जा रही सेवा के बारे में अवगत किया जाएगा।

आज कार्यक्रम के विमोचन अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, प्रदेश संयोजक युवा कांग्रेस राहुल प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा, जिला प्रवक्ता अविनाश त्रिपाठी जिला महासचिव सतीश पांडे, जिला सचिव सुमित सिंह, जिला सचिव पीयूष तिवारी एनएसयूआइ राष्ट्रीय संयोजक अजय रावत जी आदि मौजूद रहे।

जरूरतमंदों की मदद कर रही कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण काल में जनता के बीच जाकर जरूरतमंद बहुत गरीबों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है‌। सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नकरौंदा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी व एआईसीसी सदस्य व सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी एसपी सिंह के सहयोग से खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न किट वितरित की। इस दौरान बुद्धदेव सेमवाल, सागर बिष्ट, आशीष खत्री, तनवीर राणा, पंकज जोशी, राहुल खरोला, राहुल कुमार, मनजीत रावत, अरुण पाल, लखबीर सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, नवीन पयाल आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed