Wed. Jun 11th, 2025

मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, 14 राज्यों में बारिश शुरू, इन राज्यों में अलर्ट

मुंबई । आज भारी बारिश की चेतावनी, 14 राज्यों में बारिश शुरू, इन राज्यों में अलर्ट Monsoon Updates मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक 14 राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मप्र में आज या कल में मानसून दस्तक दे सकता है। Monsoon Updates मुंबई। मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के कई राज्यों को अपने आगोश में लेते जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इसी के चलते झारखंड, बंगाल और बिहार में जहां बारिश की संभावना बन रही है, वहीं बुधवार को मुंबई में मानसून शानदार दस्तक देते हुए महानगर को खूब भिगोया और कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से दिल्ली और उत्तरप्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज में 227.1 मिमी और कोलाबा में 83.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 10 जून को पूर्वी भारत और ओडिशा पश्चिम बंगाल, 11 जून को बंगाल और बिहार, 11-12 जून को पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

14 राज्यों में बारिश शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक 14 राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मप्र में आज या कल में मानसून दस्तक दे सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों, तेलंगाना के बाकी बचे क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश के सभी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, समूचे ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार तक पहुंचने की संभावना है। Alert: वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हो रहे लोग, वायरल लोड भी बहुत ज्यादा Alert: वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हो रहे लोग, वायरल लोड भी बहुत ज्यादा यह भी पढ़ें राजधानी दिल्ली गर्मी से परेशान इधर राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों में भारी उमस के कारण लोग काफी परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून के आस-पास दिल्ली के मौसम में जरूर बदलाव आएगा। मध्य प्रदेश में समय से पहले आएगा मानसून अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मध्य प्रदेश में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। इसके प्रभाव से 12 जून से राजधानी सहित प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बरसात का दौर शुरू हो सकता है। उत्तराखंड में भी मौसम तेजी से बदल रहा है।

शुक्रवार से यहां पर कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यहां पर स्थित नैनीताल में तड़के तीन बजे से एक घंटे जोरदार बारिश हुई। फिलहाल कोहरे के बीच रिमझिम बारिश जारी। ऐसे में लोगों को उमस से राहत है। पछुआ हवा के कारण बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed