मानसून के पहले दिन होशंगाबाद में डेढ़ इंच बारिश:शनिवार को भी 15 मिनिट हुई बारिश, 3 डिग्री गिरा दिन का पारा, वातावरण में ठंडक

होशंगाबाद जिले में मानसून ने इस बार जाेरदार बारिश के साथ दस्तक दी। जिलेभर में शुक्रवार शाम से देर रात तक बारिश होती रही। शनिवार को भी 12.30 बजे से 15 मिनिट बारिश हुई है। 8 साल में दूसरी बार 11 जून काे मानसून आया। पहले ही दिन होशंगाबाद डेढ़ इंच से ज्यादा वर्षा दर्जा की गई है। अधिकतम दिन के तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
साल 2020 की अपेक्षा इस बार चार दिन पहले जिले में मानसून आया है। पिछले साल 15 जून को मानसून आया था। तेज बारिश से गर्मी से लोगों को निजात मिली है। वातावरण में ठंडक हो गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री कम हुआ है। माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार इस बार मानसून में अरब सागर का प्रभाव ज्यादा है। इसलिए मानसून महाराष्ट्र, नागपुर, बैतूल के रास्ते आया है। शनिवार दोपहर से बारिश शुरू हुई है। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।
होशंगाबाद में कब-कब आया मानसून
2011 22 जून
2012 04 जुलाई
2013 11 जून
2014 07 जुलाई
2015 22 जून
2016 20 जून
2017 26 जून
2018 24 जून
2019 28 जून
2020 15 जून
कहां कितनी वर्षा दर्ज
शहर | मिमी |
होशंगाबाद | 38.6 |
पचमढ़ी | 70.4 |
(वर्षा 24 घंटे में दर्ज)