Mon. Jun 16th, 2025

भोपाल में झमाझम बारिश के साथ हो सकती है मानसून की एंट्री

 भाेपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय हाेने से भाेपाल, जबलपुर, हाेशंगाबाद, सागर संभाग के जिलाें में अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू हाे गया है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटाें के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी 70.4, रायसेन 61.8, भाेपाल 48.2, नौगांव 42.8, हाेशंगाबाद 38.6, दमाेह 29, बैतूल 28.4, भाेपाल सिटी 24.6, खजुराहाे 15.0, सागर 13.8, मलाजखंड 8.8, मंडला 6.0, जबलपुर 4.8, गुना में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार काे झमाझम बरसात के साथ मानसून राजधानी में भी प्रवेश कर सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नादूरबार, रायसेन, दमाेह, उमरिया, पेंड्रा राेड,बाेलांगीर, पुरी से हाेकर गुजर रही है। मानसून के सक्रिय हाेने से झमाझम का दौर भी शुरू हाे गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि वर्तमान में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थ‍ितियां काफी अनुकूल हैं। शनिवार काे भाेपाल में भी मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। तीन-चार दिन में पूरे प्रदेश में मानसून छा सकता है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। पाक्स्तिान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बना हुआ है। दक्षिणी उत्तरप्रदेश पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। केरल से लेकर महाराष्ट्र तक एक अपतटीय ट्रफ मौजूद है। उधर बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम शनिवार काे गहरा कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हाेकर आगे बढ़ने लगेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानाें पर तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed