Tue. Apr 29th, 2025

ओलिंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित:हॉकी अकादमी ग्वालियर से खेल चुकी 3 खिलाड़ी चयनित

हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। यह संभव हुआ गुरुवार को ओलिंपिक के लिए घोषित महिला हॉकी टीम से। 16 सदस्यीय इस टीम में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर से खेल चुकी तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। रियो ओलिंपिक की कप्तान रह चुकीं पी सुशीला चानू के साथ मोनिका और वंदना कटारिया ओलिंपिक में तिरंगे का मान बढाएंगी।

 

वंदना कटारिया ओलिंपिक में तिरंगे का मान बढाएंगी।
वंदना कटारिया ओलिंपिक में तिरंगे का मान बढाएंगी।

ये तीनों खिलाड़ी लगातार अपना दूसरा ओलिंपिक खेलेंगी। मिड फील्डर चानू, ग्वालियर अकादमी में 2006 से 2010 तक रहीं। उन्होंने यहां हॉकी का प्रशिक्षण लेने के साथ कई बड़े टूर्नामेंट खेले। उधर इसी पोजीशन पर खेलने वाली मोनिका भी 2010 से 2011 तक अकादमी में रह चुकी हैं। जबकि फॉरवर्ड प्लेयर वंदना कटारिया ने मप्र टीम से 2011 का झारखंड नेशनल गेम्स खेला। इसके अलावा अभी भी बड़े टूर्नामेंट में अकादमी की तरफ से प्रदेश टीम से खेलती हैं। हालांकि वर्तमान में चानू, मोनिका और वंदना रेलवे में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *