Wed. Apr 30th, 2025

मौसम अपडेट:रूठा-रूठा मानसून; 18 शहर 40° पार, 7 दिन और बारिश के आसार नहीं

प्रदेश में मानसून आए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह बेरुखा ही रहा है। ऐसे में पारा फिर से चढ़ने लगा है। साेमवार काे 18 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। चूरू 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। जयपुर का पारा 41 डिग्री रहा। देर शाम बांसवाड़ा में तेज हवा के साथ बारिश आई, लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्से अब भी बारिश से अछूते ही हैं।

बारिश न होने की वजह

अभी मानसून की उत्तरी सीमा अटकी हुई है। पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा है, ऐसे में मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अगले एक हफ्ते तक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *