मौसम अपडेट:पारा 40 डिग्री के पार, 8 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से चली लू

पिछले कई दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर में तेज धूप के साथ लू भी परेशान कर रही है। मंगलवार को भी दिन व रात भीषण गर्मी पड़ी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हालांकि मंगलवार को दिन भर 8 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चली। लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई क्योंकि हवा गरम थी। वहीं, दिनभर उमस का स्तर का 62 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के 3 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील और खुष्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में धूल भरी हवा चल सकती है। बारिश होने की संभावना अभी कम है।