Wed. Apr 30th, 2025

टीकाकरण के प्रति उत्‍साह- शाम 6 बजे तक लगभग 35 हज़ार ने वैक्सिनेशन कराया

भोपाल | 02-जुलाई-2021

   भोपाल जिले में गुरुवार को वैक्सिनेशन अभियान के दिन  फिर युवाओं बुजुर्गों और महिलाओ में  टीकाकरण के प्रति उत्‍साह देखने को मिला। नगर निगम के सभी 85 वार्डो में वैक्सिनेशन केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही बैरसिया नगरीय क्षेत्र में भी वैक्सिनेशन हुआ जिसमे शाम 6 बजे तक 34 हजार 972 लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। भोपाल में वैक्सिनेशन के लिए लोगो में उत्साह बना हुआ है। आज तक कॉविन एप में दर्ज रिकार्ड अनुसार 15 लाख 16 हजार लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमे से 12 लाख 97 हजार लोगो को वैक्सीन की पहली डोज और 2 लाख 19 हजार लोगो को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

कलेक्‍टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि नगर निगम के केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई है। शाम 6 बजे तक 34 हजार  972 से अधिक  लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। जितनी वैक्सीन आज  आवंटित हुई थी ,इसमें रिजर्व कोटे का भी उपयोग किया गया है। और लक्ष्य से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई गई है।

     नगर निगम के कई वार्डो में वैक्सिनेशन केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। वैक्सीन लगवाने आने वालो को कई जगह फूल और तिलक लगाकर सम्मानित भी किया गया।
वार्ड क्रमांक 27 के विवेकानंद बाल उद्यान में महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया टीकाकरण केंद्र पर आए 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को फूल माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया उसके बाद टीका लगवाया।  वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए और  भीअधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाए उसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *