Wed. Apr 30th, 2025

चिड़ियाघर:बेंगलुरु से कल आएंगे तेज आवाज निकालने वाले अफ्रीकन ग्रे पैरेट्स, ग्रीन व रेड मकाऊ

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में रविवार को बेंगलुरु से खास प्रजाति के पक्षियों के तीन जोड़े लाए जाएंगे। इनमें एक जोड़ी ग्रीन मकाऊ, एक जोड़ी रेड मकाऊ व सबसे तेज आवाज निकालने वाले एक जोड़ी साउथ अफ्रीकन ग्रे पैरेट्स शामिल हैं। प्रबंधन इन्हें रखने के लिए तैयारी कर चुका है। इन्हें अन्य पक्षियों के साथ ही रखा जाएगा। जू प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि साउथ अफ्रीका से बेंगलुरु लाए गए ग्रे पैरेट्स बेहद आकर्षक हैं और तेज आवाज निकालने के लिए जाने जाते हैं।

जू में पक्षियों के लिए खास तरह का पक्षी घर (वॉक इन एवायरी) पहले ही दर्शकों के आकर्षण का केंद्र है। इस पक्षी घर में दर्शकों के आसपास पक्षी उड़ते दिखाई देते हैं। इसमें 25 से ज्यादा प्रजाति के 250 पक्षी हैं। एक्जॉटिक प्रजाति के कई पक्षी यहां हैं। डेढ़ करोड़ की लागत से 980 वर्गफीट में यह पक्षी घर बना है। लव बर्ड, मास्क्ड लवरी, बजरीगर, विदेशी तोते, एलेक्जेंडर पेराकिट, सिल्वर फिजेंट व गोल्डन फिजेंट जैसे कई पक्षी यहां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *