Thu. Dec 11th, 2025

माैसम अपडेट:आज हल्की और कल से तीन दिन तेज बारिश हाेने की संभावना

शहर में पिछले एक सप्ताह से मानसून की बेरुखी बनी है। अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के असर से शुक्रवार काे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 10 जुलाई से तेज बारिश और अधिकतम पारा में 3 से चार डिग्री की गिरावट हाेने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार सुबह से बादल और धूप की स्थिति बनी रही।

उमस और गर्मी के बीच शहरवासी परेशान रहे। गुरुवार अधिकतम पारा 39.6 और न्यूनतम पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। जबकि बुधवार काे अधिकतम पारा 40.2 और न्यूनतम 30.9 डिग्री डिग्री रिकाॅर्ड किया। शाम काे 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक करीब 25 किमी तक तेज धूल भरी हवाएं चली। सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता सुबह 8:30बजे की 45 से गिरकर 34 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई।

आगे क्या?

जयपुर माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार काे काेटा संभाग में हल्की और 10 जुलाई से अच्छी बारिश हाेने की संभावना है। यह सप्ताह भर अच्छा माैसम बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *