Fri. Dec 12th, 2025

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नई दिल्ली में नेशनल वार मैमोरियल में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व उत्तराखंड की नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नेशनल वार मैमोरियल जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने अपने पराक्रम और साहस से सदैव राष्ट्र की रक्षा की है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है।

सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें केंद्र में रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तराखंड के सैनिक बहुल व पर्यटन प्रदेश होने के कारण इससे प्रदेश को केंद्रीय योजनाओं के जरिये खासा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *