Sun. Dec 7th, 2025

राज्यपाल से मिले CM शिवराज:MP में कोरोना की दी जानकारी, CM हाउस में आज डिनर के लिए न्यौता भी दियाराज्यपाल से मिले CM शिवराज:MP में कोरोना की दी जानकारी, CM हाउस में आज डिनर के लिए न्यौता भी दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को MP में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल औ मुख्यमंत्री के बीच करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल को सीएम हाउस में डिनर के लिए न्यौता भी दिया। शनिवार रात 9 बजे राज्यपाल डिनर के लिए सीएम हाउस जाएंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। वे मध्य प्रदेश के 30वें राज्यपाल हैं। हालांकि, व्यक्ति के लिहाज से वे इस पद की शपथ लेने वाले 23वें व्यक्ति हैं।

आज उज्जैन में रहेंगे राज्यपाल

राज्यपाल पटेल आज उज्जैन में रहेंगे। वे महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं सेवाधाम आश्रम अंबोदिया जाएंगे। सेवाधाम में कार्यक्रम में शामिल होंगे और लंच करेंगे। दोपहर में वे वापस भोपाल लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed