एक्टिव मानसून का ट्रेलर:नोखा को भिगाया, शहर में चंद बूंदें पड़ीं; आज यलो अलर्ट, 11 से 13 के बीच बरसेगा मानसून

मानसून आखिरकार शुक्रवार काे वापस सक्रिय हो गया। बीकानेर में भी इसका असर देखने को मिला। शाम को अचानक मौसम पलटा। नोखा और शेरेरां में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि बीकानेर शहर में 15 मिनट बूंदाबांदी हुई, लेकिन हवा में नमी होने से गर्म थपेड़ों से राहत मिली। मौसम विभाग ने बीकानेर में शनिवार के लिए यलाे अलर्ट जारी किया है।
बीकानेर में शनिवार से आंशिक रूप से माैसम के मिजाज में तब्दीली देखी जा सकती है। 11 से 13 के बीच मानसून के बीकानेर भी पहुंचने की संभावना है। जानकाराें का कहना है कि मानसून जैसे-जैसे करीब आएगा वैसे-वैसे उमस और घुटन बढ़ेगी क्याेंकि तेज उमस और आर्द्रता बढ़ने से ही बारिश की संभावना बढ़ती है। उधर, शुक्रवार काे सुबह से उमससे बुरा हाल रहा। दाेपहर में धूप और तेज हाे गई। शाम काे अचानक बादल उमड़ने लगे। आंधी जैसे हालात बने। रात साढ़े 8 बजे 15 मिनट बूंदाबांदी हुई।