Fri. Jun 13th, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली पहुंच महाराष्‍ट्र के राज्यपाल कोश्यारी से की मुलाकात

देहरादून। शुक्रवार रात्रि दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। कोश्यारी उनके राजनीतिक गुरु हैं। कोश्यारी शुक्रवार रात्रि दिल्ली में थे और शनिवार को उनका मुंबई वापसी का कार्यक्रम है। लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले उनसे भेंट की। धामी की युवा मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी के पीछे कोश्यारी की भूमिका अहम मानी जाती है। कोश्यारी के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री रहते हुए धामी उनके ओएसडी की भूमिका में रह चुके हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर धामी की तेजतर्रार नेता के तौर पर छवि उभरी थी। धामी की इस पिछली पारी को तराशने का श्रेय कोश्यारी के खाते में जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed