Wed. Jun 18th, 2025

मौसम के रंग:दिनभर उमस, शाम को आंधी शहर के कुछ हिस्से में बारिश

मानसूनी हवाएं चलने से शुक्रवार काे क्षेत्र में दाेपहर बाद माैसम बदला तथा धूलभरी हवाएं चलने के साथ ही चूनावढ़ क्षेत्र में बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर सदभावना नगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। बाकी शहर सूखा रहा। माैसम वैज्ञानिकाें ने आगामी 24 घंटाें में ऐसा ही माैसम बने रहने की संभावना व्यक्त की है। माैसम में आए बदलाव के चलते आम जन काे गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र में दाेपहर तीन बजे तक भयंकर गर्मी का उमस का प्रभाव रहा। इसके बाद एकाएक धूलभरी हवाएं चलनी शुरू हाे गईं। फिर आसमान में काले बादलाें की आवाजाही शुरू हाे गई। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में चूनावढ़, रत्तेवाला के साथ पदमपुर, श्रीविजयनगर में भी बारिश हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed