Sun. Sep 13th, 2026

दिन भर चला हंगामा, हाई कोर्ट और होम मिनिस्ट्री के दखल के बाद छूटे बीजेपी नेता, किसानों ने बना लिया था बंधक

नई दिल्ली । पंजाब में बीजेपी नेताओं को किसान आंदोलनकारियों के विरोध के चलते बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पटियाला जिले की राजपुरा यूनिट के कई नेताओं को दोपहर के वक्त बंधक बना लिया गया था, जब किसान आंदोलनकारियों की भारी भीड़ पार्टी के एक नेता के घर के बाहर आ डटी। यह भीड़ बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रही थी। इसके चलते बीजेपी के नेताओं को घर में ही कैद रहना पड़ा और आखिर होम मिनिस्ट्री और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के दखल के बाद सोमवार को सुबह 4 बजे निकाला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *