Wed. Apr 30th, 2025

एयरलाइंस कंपनियों ने जोधपुर के लिए बढाए फेरे:मुंबई के लिए अब दो फ्लाइट, अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन कर सकेंगे हवाई सफर

मंगलवार हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर लाया है। आज से जोधपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट को नियमित कर दिया है। यही नहीं अब दो फ्लाइट एक घंटे के अंतराल में जोधपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। अहमदाबाद जाने के लिए भी शुक्रवार से सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट होगी।

कोविड की पहली लहर में सेवाएं लगभग बंद थी जिसे पिछले वर्ष जुलाई में शुरु किया गया। लेकिन कोविड की दूसरी लहर में यात्री भार बिलकुल कम हो गया ऐसे में हवाई सेवाएं थम गई। जिसे अब फिर से पंख लगाने की तैयारी में है।

दोनों फ्लाइट में करीब एक घंटे दस मिनट का अंतर

एयर इंडिया की जोधपुर मुंबई फ्लाइट नियमित रुप से आज से शुरु हो रही है। यह फ्लाइट कोरोना में यात्री भार कम होने के कारण बंद की गई थी। इससे पहले इंडिगो अपनी फ्लाइट नियमित कर चुका है। ऐसे में दोनों फ्लाइट में करीब एक घंटे दस मिनट का अंतर रहेगा।

आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 646 सुबह 11:55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भर दोपहर 1:35 मुंबई पहुंचेगी। वहीं इंडिगो एयरलांइस 6E919 दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरेगी जो दोपहर 3:15 पर मुंबई पहुचेगी। मुंबई से जोधपुर आने के लिए फ्लाइट का समय सुबह 9:30 और इंडिगो फ्लाइट का समय सुबह 11:15 का रहेगा।

जोधपुर अहमदाबाद फ्लाइटस तीन दिन बाद

इंडिगो एयरलांइस की जोधपुर अहमदाबाद फ्लाइटस तीन दिन बाद 16 जुलाई शुक्रवार को शुरु होगी। यह सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *