Mon. May 19th, 2025

कांग्रेस में जान फूंकने प्रियंका 16 से उत्तर प्रदेश दौरे पर

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 16 जुलाई से उत्तरप्रदेश के दौरे पर जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश में चुनाव मोड में आने के बाद कांग्रेस ने भी प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश में कांग्रेस में जान फूंकने के लिए उनके कार्यक्रम तय किए हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा को पहले 14 जुलाई को लखनऊ आना था। लेकिन दिल्ली में अहम बैठकों के चलते उनका यह दौरा स्थगित हो गया। अब उनका 16 जुलाई से नया कार्यक्रम जारी किया गया है। उनका यह दौरा पार्टी को मजबूत करने और अगली रणनीति तय करने के लिए है। इसमें वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी तथा संभावित उम्मीदवारों से भी मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *