बादलों की बेरुखी:छाए पर बरसे नहीं; 3.2 डिग्री चढ़ा पारा, दो दिन केवल गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना

तेज धूप निकलते ही अधिकतम तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़त के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार काे दिन में धूप के बीच बादल भी छाए लेकिन नमी नहीं मिलने से बरसे नहीं। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन अंचल में केवल गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।
मौसम केंद्र होगा अपडेट: गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के बाद ग्वालियर मौसम केंद्र अपडेट होगा। यहां स्वचालित मौसम वेधशाला की स्थापना दो माह के अंदर होगी। अभी केंद्र में मैन्युअली मौसम की जानकारी अपडेट की जाती है, लेकिन आधुनिक उपकरण लगने के बाद ऑटोमेटिक मौसम से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर अपडेट होगी। ग्वालियर में कितनी देर धूप रही, यह जानकारी भी लोगों को मिल सकेगी। अभी यह जानकारी मौसम केंद्र भोपाल में मिलती थी।