Wed. Apr 30th, 2025

कल से दो दिनों तक कुमाऊं में भारी बारिश के आसार

नैनीताल   कुमाऊं में मानसून अभी रफ्तार नहीं पकड़ सका है। पर्वतीय जिलों में तो बारिश हो जा रही है, लेकिन मैदानी इलाकों में बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस बरकरार है। शुक्रवार को भी मौसम सामान्‍य रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। शनिवार से कुमाऊं में मानसून तेज होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। तो फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी।

मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक शुक्रवार का दिन कुमाऊं के लगभग सभी जिलों में सामान्य बना रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में बढ़ोतरी के साथ कुछ जगहों पर हवा की गति तेज रहेगी। नैनीताल के साथ ही पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। शनिवार से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। ऐसे में दो दिनों तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश के आसार हैं। इधर गुरुवार को नैनीताल में हल्की बारिश हुई, जबकि कोहरे ने कई बार नगर को अपने आगोश में लिया। इधर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरणीय विज्ञानी डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि एक माह पूरा होने के बावजूद मानसून लय में नहीं आ पाया है। जिस कारण जुलाई में बारिश बहुत कम हो पाई है

कुमाऊं में यह तापमान रहने की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 24, न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है, जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम 23 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिथौरागढ़ में अधिकतम 28 व न्यूनतम 21, चंपावत में अधिकतम 24 व न्यूनतम 14 व बागेश्वर में अधिकतम 30 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैदानी भागों में उमस वाली गर्मी के साथ तापमान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *