Wed. Apr 30th, 2025

क्या जीरो परफॉर्मेंस के आधार पर कांग्रेस जीत पाएगी 2022 का चुनाव…!

रुद्रपुर: एक और जहां पार्टी संगठन लगातार मजबूती की ओर है और बीजेपी 0 परफॉर्मेंस के चेहरों को बदल रही है तो वहीं कांग्रेस जीरो परफॉर्मेंस के बलबूते 2022 में होने वाले चुनाव में बिगुल बजाने की तैयारी में जुट गई है।

2012 और 2017 का चुनाव हारने के बाद भी पार्टी में अभी भी वही चेहरा है जिनके परफॉर्मेंस जीरो होने के चलते पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बावजूद उसके कांग्रेस में अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि रुद्रपुर में महानगर कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के बीच खांसी गुटबाजी है जिसके चलते दोनों एक मंच साझा करने को तैयार ही नहीं है हालांकि इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश हाईकमान को भी है लेकिन इस पूरे प्रकरण में अब तक हाईकमान हो या फिर शीर्ष नेतृत्व दोनों ने जीरो परफॉर्मेंस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अब तक कांग्रेस के हाथ का साथ दे रखा है जिसका खामियाजा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।

वही इस मामले में कांग्रेस कोऑर्डिनेटर मनोज पटेल से जब लोकजन टुडे संवाददाता राजीव ने बात की तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और जीरो परफॉर्मेंस की बात अगर सामने आएगी तो उसमें बदलाव किया जाएगा। वहीं कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का साफ तौर पर कहना है कि गुटबाजी हर पार्टी में होती है लेकिन कांग्रेस 2022 के चुनाव में अपना परचम लहरायेगी जिसको लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर और जनता के साथ डोर टू डोर जाकर मुलाकात की जा रही है।

हालांकि रुद्रपुर में ही 2012 और 2017 में करारी हार के बाद भी अब तक कांग्रेस की महानगर कार्यकारिणी में वही चेहरे हैं जिनके जीरो परफॉर्मेंस के चलते कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है हालांकि बावजूद उसके यह चेहरे अभी भी गुटबाजी को थामने का काम नहीं कर रहे हैं जिसके चलते आगामी 2022 चुनाव में फिर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *