Tue. Mar 10th, 2026

दहेज में नहीं मिली मोटर साइकिल और एक लाख तो पत्नी का कर दिया मुंडन

बहराइच। दहेज के लालची किस हद तक गिर सकते हैं उसका उदाहरण है साजिद खान। पति साजिद ने दहेज मे एक लाख और बाइक नहीं देने पर पत्नी के साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि उसका मुंडन भी कर दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी पति साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

बहराइच के ग्राम समोखन में रहने वाले साजिद के साथ नेपाल के अमजद अली ने अपनी बेटी बसीरून का इसलिए निकाह किया था ताकि वह उसकी बेटी को खुश रख सके। इसके लिए उसने अपनी क्षमता से अधिक दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को प्रताडि़त कर रहा था। पांच साल से बसीरून अपने पति साजिद की अमानवीयता को सहन कर रही थी। लेकिन उसने हद तो तब कर दी जब पैसे और बाईक उसे नहीं मिले तो पहले उसने बसीरून को पीटा, इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तब उसने उसके हाथ बांधे और उसका मंुडन कर दिया। इतनी ज्यादती के बाद भी पुलिस ने उसकी पीडा नहीं सुनी, तब वह एसपी के पास पहुंची और एसपी ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए तब जाकर आरोपी गिरफ्तार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed