भिंड। विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने भिंड विधानसभा के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा एवं ग्रामीण जनों के बीच जाकर उनके हालचाल जाने।
उन्होंने ककहरा,जखमोली,तेहनगुर आदि ग्रामों का दौरा कर बताया है कि इन गांव में भयंकर नुकसान हुआ है। लोग खाने-पीने को परेशान है। श्री शर्मा ने शासन पर आरोप लगाते हुए कहा है पीड़ितों की सही तरीके से मदद नहीं की जा रही है। ककहरा में लोगों को सड़े बदबूदार गेहूं का वितरण किया है। वही श्री शर्मा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने इन ग्रामों में खाने के पैकेट एवं बच्चों को बिस्कुट बांटे ऒर शासन से मांग की है सरकार के कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगों का जो नुकसान हुआ है उसका सही आकलन करे। उसमें किसी तरह की हेर फेर नहीं होनी चाहिए। लोगो को तत्काल राशन वितरित किया जाए एवं पशुओं के खाने के लिए भूसा सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाए।
दौरे में उनके साथ नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला कांग्रेस के सचिव राहुल सिंह कुशवाह, अंकित तोमर, जगदीश शर्मा, रविंद्र सिंह राजावत, ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस संजय यादव आदि साथ रहे।