Tue. Apr 29th, 2025

आज लौटेंगे ओलंपिक के पदक विजेता, ऐन वक्त पर बदला गया सम्मान समारोह स्थल

टोक्यो । ओलंपिक्स की समाप्ति के बाद भारत के खिलाड़ी सोमवार शाम भारत लौट रहे हैं। शाम करीब 5 बजे नई खिलाड़ियों को लेकर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करेगी। इसके बाद स्पोर्टस् अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पदक विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। पहले यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होना था, लेकिन राजधानी में हो रहा बारिश को देखते हुए अब यह कार्यक्रम अशोका होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार सुबह ही यह फैसला हुआ और अब सारी तैयारियां अशोका होटल में की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक्स में अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने कुल 7 पदक जीते हैं, जिसमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड भी शामिल है। यह देश के इतिहास में पहला मौका है जब भारत ने एथलेटिक्स के किसी इवेंट में गोल्ड जीता हो।

Tokyo Olympics 2021 India medal list winners list

नीरज चोपड़ा (भाला फेंक): गोल्ड

रवि कुमार (कुश्ती 57 किग्रा): दहिया रजत

मीराबाई चानू (भारोत्तोलन 49 किग्रा महिला): रजत

पीवी सिंधु (महिला एकल बैडमिंटन): कांस्य

लवलीना बोर्गोहेन (वेल्टरवेट बॉक्सिंग ): ब्रॉन्ज़

भारतीय हॉकी टीम: कांस्य

बजरंग पुनिया (कुश्ती 65 किग्रा): कांस्य

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *