Tue. Apr 29th, 2025

मौसम अपडेट:मध्यप्रदेश और राजस्थान में चक्रवात भरतपुर में 24 तक बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हा़े जाने से मध्यप्रदेश और राजस्थान के मध्य चक्रवात बन गया है। इसका लाभ भरतपुर काे मध्य में हाेने से हाेगा। इसलिए 24 अगस्त तक बारिश की संभावना है। इसलिए रविवार काे नमी 88 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि मौसम साफ था। सुबह बारिश की संभावना बनी, लेकिन तेज हवाओं से बादल छितरा गए।

मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि विदर्भ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चक्रवात बन गया है। इसके अलावा टर्फ लाइन भी मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक जा रही है। इस पर बंगाल की खाड़ी नमी से अगले दाे दिन 24 अगस्त तक बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इधर, रविवार काे बादल छाये और नमी के कारण उमस भी थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। किंतु इससे तापमान में बढ़ाेत्तरी नहीं हुई है। रविवार काे तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

बयाना में आधा घंटा हुई बरसात
|कई दिनों के इंतजार के बाद रविवार को इंद्रदेव की मेहरबानी बरसी। रविवार शाम को कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में करीब आधे घंटे तक मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया तथा नालियों से गंदगी बाहर निकल कर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *