रविवार शाम को आधे घंटे तेज बारिश:दिनभर उमस, शाम को तेज बारिश से मिली राहत

बारां शहर में रविवार शाम को आधे घंटे तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। रविवार को शहर में सुबह से ही धूप निकली, जिससे दोपहर में तापमान बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया।
थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश का दौर करीब आधे घंटे तक चलता रहा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली और मौसम में ठंडक घुल गई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां-कितनी हुई बारिश: कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार शाम 5 बजे तक केवल अंता में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज में 42, अंता में 9, छबड़ा में 6, अटरू व बारां में 2-2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।