Wed. Apr 30th, 2025

कार्यकारिणी का गठन:ओम बिस्सा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के संभाग मुख्य सचिव मनोनीत

जैसलमेर अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने संघ का विस्तार करते हुए जोधपुर संभाग मुख्य सचिव के पद पर जैसलमेर निवासी ओम बिस्सा को मनोनीत किया है। यह मनोनयन संघ के जोधपुर संभागीय अध्यक्ष दिलीप कुमार पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावा, प्रदेश सचिव अनिल कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा व राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी शराफ की अनुशंसा से किया गया। अध्यक्ष तिवाड़ी ने बिस्सा को सम्पूर्ण जोधपुर संभाग में संघ के सदस्य बनाने व कार्यकारिणी का गठन करने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *