Sun. May 4th, 2025

मौसम अपडेट:हवा चलने से गिरा दिन का तापमान, 39.3 डिग्री पर आया

बीकानेर माैसम का मिजाज अब हर दिन बदल रहा है। एक दिन पहले 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका दिन का पारा पश्चिमी हवाअाें के कारण दाे डिग्री लुढ़क गया। बुधवार काे 39.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। रात के पारे में भी गिरावट हुई।

27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आसमान साफ हाेने के कारण धूप ताे तेज निकली लेकिन सुबह चली पश्चिमी हवा ने उमस के असर को कम कर दिया। यही वजह है कि सुबह का तापमान भी कम हो गया। दिन में तपिश बढ़ी लेकिन शाम होने पर फिर गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक चार-पांच दिन बाद मानसून फिर एक्टिव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *