Sun. May 4th, 2025

दिन का तापमान 2.8 व रात का 2.7 डिग्री गिरा

चूरू जिले में बुधवार रात से तेज हवा चलने व गुरुवार को दिनभर हल्के बादलों के चलते तापमान में गिरावट हुई। गुरुवार को दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप भी खिली रही। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री व न्यूनतम में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम 24.4 डिग्री रहा, जबकि इससे पूर्व बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *