मौसम अपडेट:1.5 डिग्री गिरकर 33.5 डिग्री हुआ तापमान

सीकर शेखावाटी में बादलाें की आवाजाही के साथ लगातार माैसम में बदलाव का दाैर जारी है। इलाके में दूसरे दिन गुरुवार काे भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। पारा कम हाेने की वजह से धूप का असर भी कम रहा। वहीं दिनभर धूप छांव की स्थिति रही।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र की माैसम रिपाेर्ट के अनुसार केंद्र पर गुरुवार काे अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र पर बुधवार काे अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। माैसम विभाग जयपुर के अनुसार इलाके में 28 अगस्त से एक बार फिर माैसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।