Tue. Apr 29th, 2025

माैसम:2.4 डिग्री गिरा दिन का तापमान, आगामी तीन चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर भागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना

भीलवाड़ा पिछले 24 घंटों में मानसून सक्रिय हुआ है। शहर में मंगलवार काे सुबह 8.30 बजे तक 06 एमएम बारिश हुई। साेमवार शाम काे माैसम में बदलाव हुआ और बारिश हुई। वहीं मंगलवार काे सुबह भी बादल छाएं रहे। इसके बाद माैसम साफ भी हुआ। साेमवार की तुलना में मंगलवार काे दिन के तापमान में 2.4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार काे अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज की गई। वहीं एक दिन पहले मंगलवार काे अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार आगामी तीन चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर भागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *